किशन ने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध रांची में की छक्कों की बरसात
रांची, 10 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। झारखंड के ईशान किशन ने रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए एकदिवसीय मैच में 93 रन की विस्फोटक पारी खेलकर दर्शकों का दिल जीत लिया। किशन ने अपनी 93 रनों की पारी में चार चौके और सात गगनचुंबी छक्के लगाए। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका उच्चतम स्कोर है। किशन हालांकि एकदिवसीय क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ने से चूक गये और ब्योर्न फोर्टिन की गेंद पर हेंड्रिक्स को कैच दे बैठे। शतक से चूक जाने पर किशन काफी निराश हुए और आउट होने के बाद कुछ क्षणों तक विकेट पर रुके रहे।
महेंद्र सिंह धोनी के बाद किशन अपने घरेलू मैदान जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम रांची में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले झारखंड के दूसरे खिलाड़ी हैं। किशन का यह आठवां एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच है जबकि रांची में वह पहली बार खेले हैं। आज से पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किशन का उच्चतम स्कोर 59 रन था जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2021 में कोलंबो में अपने पदार्पण मैच में बनाया था। किशन ने अपना दूसरा अर्धशतक जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में 2022 में बनाया था। साथ ही, आज से पहले अंतरराष्ट्रीय मैचों में किशन का सबसे बड़ा स्कोर 89 रन था जो उन्होंने लखनऊ में श्रीलंका के विरुद्ध खेले गये टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बनाया था। किशन झारखंड रणजी टीम के कप्तान रहने के अलावा अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम के भी कप्तान रह चुके हैं।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








