Home खेल आईएसएल: हैदराबाद और मुंबई का मुकाबला 3-3 से बराबरी पर छूटा
खेल - October 10, 2022

आईएसएल: हैदराबाद और मुंबई का मुकाबला 3-3 से बराबरी पर छूटा

पुणे, 10 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। मौजूदा चैम्पियन हैदराबाद एफसी और पूर्व चैम्पियन मुंबई सिटी एफसी के बीच रविवार को यहां खेला गया इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का रोमांचक फुटबॉल मुकाबला 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ। मैच के 23वें मिनट में चिंगलेनसाना सिंह के आत्मघाती गोल से मुंबई की टीम 1-0 से आगे हो गई।

मध्यांतर से ठीक पहले विक्टर ने पेनल्टी कीक को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया। मध्यांतर के बाद 51वें मिनट में हालिचरण नाजरी ने गोल करके हैदराबाद की बढ़त को 2-1 कर दिया। मुंबई ने मैच के 67वें मिनट में ग्रेग स्टीवर्ट के गोल से स्कोर 2-2 किया लेकिन इसके नौ मिनट बाद विक्टर ने फिर से हैदराबाद को बढ़त दिला दी। एल्बर्टो नोगुएरा ने मैच के 85वें मिनट में गोल कर स्कोर को 3-3 से बराबर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…