Home अंतरराष्ट्रीय एक दशक बाद पाकिस्तान वापस लौटीं मलाला

एक दशक बाद पाकिस्तान वापस लौटीं मलाला

कराची, 12 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई आतंकवादियों द्वारा गोली मारे जाने के एक दशक बाद देश में बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए पाकिस्तान लौटी हैं। समाचार पत्र ‘डान’ के अनुसार आतंकवादियों द्वारा अक्टूबर, 2012 में गोली मारे जाने के बाद एक दशक बाद मंगलवार को सुश्री मलाला अपने पिता जियाउद्दीन यूसुफजई के साथ कराची में पहुंचीं और आज वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सकती हैं।उनके संगठन मलाला फंड ने एक बयान में बताया कि उनकी यह यात्रा पाकिस्तान में बाढ़ के प्रभावित क्षेत्रों की ओर अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्रित करने और आवश्यक मानवीय सहायता के लिए है। इससे पहले, मलाला फंड ने बाढ़ राहत प्रयासों का समर्थन करने और ‘पाकिस्तान में लड़कियों और युवतियों की भलाई’ के लिए अंतरराष्ट्रीय बचाव समिति (आईआरसी) को आपातकालीन राहत अनुदान जारी किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…