Home अंतरराष्ट्रीय ईरान ने वेनेजुएला की रिफाइनरी में अपने कच्चे तेल का शोधन शुरू किया

ईरान ने वेनेजुएला की रिफाइनरी में अपने कच्चे तेल का शोधन शुरू किया

तेहरान, 17 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ईरान ने वेनेजुएला की एल पलिटो रिफाइनरी में अपने कच्चे तेल का शोधन शुरू कर दिया है। यह जानकारी ईरान के पेट्रोलियम मंत्री जवाद ओवजी ने रविवार को दी।

ईरान के पेट्रोलियम मंत्री की आधिकारिक समाचार एजेंसी शाना ने ओवेजी के हवाले से कहा है कि ईरान ने वेनेजुएला की एल पलिटो रिफाइनरी में अपने कच्चे तेल का लगभग एक लाख बैरल का प्रतिदिन प्रसंस्करण शुरू कर दिया है। ईरान का यह 43 साल पुराना सपना था। इसे नेशनल ईरानी ऑयल रिफाइनिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने साकार किया है।

कंपनी के प्रमुख जलील सलारी ने कहा कि विदेशी परियोजनाओं में ईरान के रिफाइनरी संचालन का विस्तार करने के प्रयास चल रहे हैं। ईरान ने मई में वेनेजुएला की सरकारी तेल कंपनी के साथ रिफाइनरी की मरम्मत और विस्तार के लिए 11 करोड़ 60 लाख अमेरिकी डॉलर के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …