इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के शेयर पहले दिन करीब 53 प्रतिशत बढ़े
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के शेयर सोमवार को जोरदार बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुए। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 59 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 53 फीसदी की बढ़त के कारोबार कर रहे थे।
इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के शेयर बीएसई पर 51.52 फीसदी की बढ़त के साथ 89.40 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। एनएसई में शेयर 52.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 90 रुपये पर सूचीबद्ध हुए।
इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 71.93 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए बोली का दायरा 56-59 रुपये प्रति शेयर था।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








