Home मनोरंजन जाह्नवी कपूर की तुलना श्रीदेवी से न करें : बोनी कपूर
मनोरंजन - October 17, 2022

जाह्नवी कपूर की तुलना श्रीदेवी से न करें : बोनी कपूर

मुंबई, 17 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर ने लोगों से अपील की है कि उनकी बेटी जाह्नवी कपूर की तुलना उसकी मां श्रीदेवी से नहीं करनी करें। बोनी कपूर ने अपनी पुत्री जाह्नवी कपूर को लेकर फिल्म मिली बनायी है। बोनी कपूर ने कहा है कि जाह्नवी की तुलना उनकी मां श्रीदेवी के साथ नहीं करनी चाहिये। उन्होंने कहा कि जाह्नवी कपूर और श्रीदेवी दोनों स्क्रीन पर बिल्कुल अलग हैं।श्रीदेवी अपने किरदारों को चुनती थीं, उसमें ढ़ल जाती थीं। वह भूमिका नहीं निभाती है, उसका हिस्सा बन जाती थीं। यहीं वजह थी कि वह फिल्म दर फिल्म और बेहतर नजर आती थीं।’ बोनी कपूर ने कहा, ‘श्रीदेवी ने जब हिन्दी फिल्मों में शुरुआत की तब वह दक्षिण भारत की 150-200 फिल्में कर चुकीं थीं। लेकिन मेरी बच्ची ने बॉलीवुड में अपना सफर अभी शुरू किया है। उसकी तुलना उसकी मां के किसी भी काम से न करें।” गौरतलब है कि ‘मिली’ मलयालम फिल्म ‘हेलेन’ की आधिकारिक हिन्दी रीमेक है। फिल्म मिली में जाह्नवी कपूर के अलावा सनी कौशल और मनोज पाहवा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 04 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …