अंडर 20 एशियाई कप क्वालीफायर में आस्ट्रेलिया से हारा भारत
कुवैत सिटी, 17 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत को एएफसी अंडर 20 एशियाई कप क्वालीफायर में लगातार दूसरी पराजय झेलनी पड़ी और अब आस्ट्रेलिया ने उसे 4.1 से मात दी।
कप्तान गुरकीरत सिंह ने भारत के लिये एकमात्र गोल किया जबकि आस्ट्रेलिया के लिये जी काउल, एड्रियन एस और मैक्स कापुटो ने गोल दागे। भारत के विकास युमनाम ने एक आत्मघाती गोल दागा। पहले मैच में ईराक ने भारत को 4.2 से मात दी थी।
पहले हाफ में दो गोल गंवाने के बाद भारत के लिये 63वें मिनट में गुरकीरत ने गोल किया। भारतीय टीम कई बार गोल करने के करीब पहुंची लेकिन आपसी तालमेल के अभाव में गोल नहीं हो सका। इससे पहले आस्ट्रेलिया ने 12वें मिनट में ही काउल के गोल के दम पर बढत बना ली थी। भारत ने आखिरी पांच मिनट में दो गोल और गंवाये।
अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप
टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…








