रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लेह के लिए रवाना, श्योक सेतु का उद्घाटन करेंगे
श्रीनगर, 28 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। जम्मू कश्मीर और लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को दौरे के दूसरे दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लेह के श्योक सेतु के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ डीजी बीआरओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी भी मौजूद हैं। रक्षा मंत्री आज श्योक सेतु समेत 75 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रीनगर के बडगाम में शौर्य दिवस समारोह में भाग लिया था।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








