इमरान को देख लोगों ने लगाए घड़ी चोर के नारे
इस्लामाबाद, 28 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ घड़ी चोर के नारे लगाए गए। जियो न्यूज ने सूचना दी है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में सिविल कोर्ट लाहौर के एक गेट से बाहर निकलने के दौरान पीटीआई अध्यक्ष इमरान के खिलाफ तोशाखाना विवाद के संदर्भ में अपमानजनक नारे लगाए गए।
वीडियो में नारे लगाने वाले द्वारा खान के साथ जा रहे एक पीटीआई समर्थक को धक्का देते हुए भी देखा जा सकता है। खान ने लाहौर बार को 5 करोड़ पीकेआर का चेक प्रदान किया और वकीलों को अपनी पार्टी के आगामी लॉन्ग मार्च में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
पीटीआई प्रमुख ने वकीलों के लिए स्वास्थ्य कार्ड के प्रावधान की घोषणा की और उनके लिए एक अस्पताल को अपग्रेड करने का भी वादा किया। खान ने यह भी कहा कि पंजाब विधानसभा एक वकील संरक्षण विधेयक पारित करेगी। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, 21 अक्टूबर को, पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) ने तोशखाना मामले में खान को चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित कर दिया था।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








