Home देश-दुनिया धनखड़ ने की सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित

धनखड़ ने की सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
श्री धनखड़ सोमवार को यहां संसद भवन के समक्ष पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की।
इससे पूर्व उपराष्ट्रपति ने एक ट्वीट में सरदार पटेल की उक्ति- “महान उद्देश्यों की पूर्ति के लिए शक्ति और विश्वास दोनों का होना जरूरी है।”- का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘‘भारत की एकता के महान शिल्पी, सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उनकी स्मृति को सादर प्रणाम। कृतज्ञ राष्ट्र उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में याद करता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …