एयरोफ्लोट मास्को से गोवा के लिए उड़ान सेवाएं शुरू करेगी
मुंबई, 31 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रूसी एयरलाइंस एयरोफ्लोट ने सोमवार को कहा कि वह दो नवंबर से मास्को से गोवा के लिए अपनी उड़ान सेवाएं शुरू करेगी। एयरलाइन इस समय मास्को से दिल्ली के बीच सप्ताह में दो बार अपनी हवाई सेवाएं संचालित करती है। बयान में कहा गया कि एयरोफ्लोट अपने एयरबस ए-330 विमान के साथ हर बुधवार, शनिवार और रविवार को मास्को से गोवा के लिए उड़ान सेवाएं संचालित करेगी। भारत एयरोफ्लोट की तरफ से बुकिंग करने वाली कंपनी डेलमोस एविएशन के निदेशक नवीन राव ने कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है और इससे पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देगा। साथ ही माल की आवाजाही में सुविधा बढ़ेगी।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








