Home व्यापार सीसीआई के आदेश के बाद गूगल ने भारत में ‘प्ले बिलिंग’ प्रणाली पर रोक लगाई
व्यापार - November 1, 2022

सीसीआई के आदेश के बाद गूगल ने भारत में ‘प्ले बिलिंग’ प्रणाली पर रोक लगाई

नई दिल्ली, 01 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। गूगल ने भारत में डिजिटल वस्तुओं और सेवाओं की खरीद के लिए ‘प्ले बिलिंग’ प्रणाली को रोकने का फैसला किया है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के हालिया फैसलों के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

कंपनी ने साथ ही कहा कि वह सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है। सीसीआई ने पिछले महीने प्ले स्टोर नीतियों के संबंध में गूगल पर 936.44 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।

नियामक ने कंपनी को अनुचित व्यावसायिक प्रथाओं को रोकने और साथ ही एक निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रतिस्पर्धा विरोधी मसलों को हल करने का निर्देश भी दिया था।

गूगल ने कहा, ”सीसीआई के हालिया फैसले के बाद, हम भारत में उपयोगकर्ताओं द्वारा डिजिटल सामान और सेवाओं की खरीद के लेनदेन के लिए गूगल प्ले की बिलिंग प्रणाली को रोक रहे हैं।”

कंपनी ने हालांकि कहा कि वह अपने कानूनी विकल्पों की समीक्षा कर रही है और यह एंड्रायड तथा प्ले में निवेश जारी रखेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …