टीका आसानी से उपलब्ध होने पर ही जनभागीदारी सुनिश्चित होगी: मायावती
लखनऊ, 18 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि कोरोना टीकाकरण में जन भागीदारी तभी सुनिश्चित हो सकती है जबकि टीका आसानी से हर जगह सभी को उपलब्ध हो। शुक्रवार को किये ट्विट में उन्होंने कहाकि कोरोना की दूसरी लहर की तरह इसकी तीसरी लहर से बचाने के लिए खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में हर स्तर पर तैयारी पूरी होनी चाहिए। बसपा की सभी राज्य सरकारों से यह मांग है कि तैयारी पूरी रखें। उन्होंने कहा कि देश में सामान्य जनजीवन और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने एवं कोरोना से उत्पन्न विभिन्न जन समस्याओं के निदान के लिए सभी सरकारों को निष्ठा से काम करना जरूरी है। कहाकि ऐसा न होने पर देश की आत्मनिर्भरता और अस्मिता के प्रभावित होने का खतरा होगा और लोगों को फिर बुरे दिन और अधिक परेशान करेंगे।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








