Home देश-दुनिया मुनुगोड़े उपचुनाव: नौ बजे तक हुआ 11. 20 प्रतिशत मतदान

मुनुगोड़े उपचुनाव: नौ बजे तक हुआ 11. 20 प्रतिशत मतदान

हैदराबाद, 03 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। तेलंगाना मुनुगोड़े विधानसभा पर गुरूवार को शुरू हुए मतदान में सुबह नौ बजे ते 11.20 प्रतिशत लोगों मे अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है।
सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ और लोग कतारों में खड़े लोकर क्रम से अपना वोट डालना शुरू किया। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।
इस विधानसभा पर हो रहे उपचुनाव में 2,41,795 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे जिसमें 1,21,662 पुरूष और 1,20,126 महिलाएं हैं। कांग्रेस उम्मीदवार पलवई सरावंती रेड्डी ने नालगोंडा जिले के इदिकुड़ा गांव के मतदान केंद्र 173 पर अपना वोट डाला, तो टीआरएस के उम्मीदवार कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी ने अपनी पत्नी के साथ नारायणपुर मंडल में मुनुगोडु चुनाव क्षेत्र में अपने गृहनगर लिंगवरईगुडेम में अपना वोट डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …