सहाकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी खाद संबंधी समस्याओं का करें समाधान: शिवराज
भोपाल, 03 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सभी जिलों में किसानों के लिए पर्याप्त खाद की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस बारे में पहले भी निर्देश दिए गए हैं। फिर भी कहीं कहीं से प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार का कार्य किया जाए।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने पन्ना जिले के दौरे से लौटने के बाद कल रात्रि मुख्यमंत्री निवास में सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया के साथ प्रमुख सचिव सहकारिता, आयुक्त सहकारिता और प्रबंध संचालक मार्कफेड के साथ प्रदेश में खाद व्यवस्था के बारे में चर्चा कर व्यवस्थाओं को चुस्त दुरस्त रखने के निर्देश दिए।
श्री चौहान के कल पन्ना भ्रमण में कुछ वितरण केंद्रों के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई, जिसे लेकर उन्होंने अप्रसन्न्ता व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रबंध और समाधान की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने उपलब्धता के साथ ही सुचारू वितरण व्यवस्था के भी निर्देश दिए हैं।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








