यूक्रेन को स्पेन से मिलेगी मानवीय सहायता
कीव, 03 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि देश को जल्द ही स्पेन से नई सैन्य और मानवीय सहायता मिलेगी।
स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेर्स के साथ बातचीत के बाद एक संयुक्त प्रेस वार्ता में, श्री कुलेबा ने बुधवार को कहा कि जल्द ही यूक्रेन को स्पेन से एस्पाइड एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम और मिसाइलों सहित अन्य सैन्य उपकरण मिलेंगे।
श्री कुलेबा ने कहा कि स्पेन यूक्रेन को चार हॉक एयर डिफेंस सिस्टम, टैंक रोधी मिसाइल सिस्टम, बंदूकें और गोले, साथ ही अन्य सैन्य उपकरण उपलब्ध कराएगा। श्री अल्बेर्स ने कहा कि स्पेन यूक्रेन को 30 एम्बुलेंस उपलब्ध करा रहा है और इसके साथ, जल्द ही यूक्रेन की चिकित्सा सुविधाओं और बिजली जनरेटर भी प्रदान करेगा।
प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित
जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…








