कोविड-19 के दौरान बहुत मददगार हो सकता है योगः राष्ट्रपति कोविंद
नई दिल्ली, 21 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को सोमवार को बधाई दी और कहा कि योग कोविड-19 के दौरान बेहद मददगार साबित हो सकता है।
कोविंद ने कहा कि योग भारत द्वारा दुनिया को दिए गए सबसे महान उपहारों में से एक है। हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है।
कोविंद ने योग करते हुए अपनी तस्वीर ट्विटर पर साझा की और ट्वीट किया, ‘‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई। हजारों वर्षों से लाखों-करोड़ों लोगों को स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन का वरदान और शरीर एवं मन के संयोजन का साधन, योग के रूप में हमारे ऋषियों ने विश्व को दिया है। मानवता को यह भारत की अनुपम देन है। योग, कोविड-19 के संदर्भ में भी सहायक हो सकता है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








