Home व्यापार मारुति सुजुकी ने नवोन्मेष कार्यक्रमों के लिए आईआईटी बॉम्बे के साथ करार किया
व्यापार - November 17, 2022

मारुति सुजुकी ने नवोन्मेष कार्यक्रमों के लिए आईआईटी बॉम्बे के साथ करार किया

नई दिल्ली, 17 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। वाहन विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने स्टार्टअप के लिए नवोन्मेष कार्यक्रम चलाने के उद्देश्य से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-बॉम्बे के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एमएसआई ने कहा कि स्टार्टअप के लिए अपने नवाचार कार्यक्रमों की पहुंच का विस्तार करने के इरादे से उसने आईआईटी बॉम्बे की नवाचार और उद्यमशीलता सोसाइटी (साइन) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

एमएसआई ने कहा कि तीन साल के एमओयू के तहत, साइन ऐसे संभावित स्टार्टअप तक पहुंच बनाने और उन्हें बढ़ने में मदद करेगा जो मारुति सुजुकी के नवाचार कार्यक्रमों का हिस्सा हो सकते हैं। इस पहल के हिस्से के रूप में, एमएसआई और साइन संयुक्त रूप से कुछ कठिन कारोबारी समस्याओं के लिए स्टार्टअप को चुनेंगे।

एमएसआई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेउची ने कहा, ”स्टार्टअप को साथ लेने के हमारे प्रयास देश को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने के प्रधानमंत्री के ‘सबका प्रयास’ के मंत्र के अनुरूप हैं। आईआईटी बॉम्बे के साथ हमारा करार इसी दिशा में एक प्रयास है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …