Home व्यापार शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे बढ़कर 81.65 पर
व्यापार - November 22, 2022

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे बढ़कर 81.65 पर

मुंबई, 22 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी मुद्रा में ऊपरी स्तर से गिरावट के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे बढ़कर 81.65 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की बिकवाली और घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती के चलते रुपये की बढ़त सीमित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.72 पर खुला, और फिर मजबूती के साथ 81.65 के स्तर पर पहुंच गया। इस तरह स्थानीय मुद्रा ने पिछले बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे की बढ़त दर्ज की।

रुपया सोमवार को पांच पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.79 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत गिरकर 107.57 पर आ गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संगठन सृजन अभियान के तहत किराडी जिला बैठक संपन्न

नई दिल्ली।( इंद्रजीत सिंह ) बवाना, संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत किराडी जिले की एक महत्त्वप…