Home देश-दुनिया शीर्ष अदालत का ‘आरटीआई पोर्टल’ जल्द शुरू हो जाएगा: प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़

शीर्ष अदालत का ‘आरटीआई पोर्टल’ जल्द शुरू हो जाएगा: प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़

नई दिल्ली, 24 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय से जुड़ी जानकारियां हासिल करने में लोगों की मदद के लिए शीर्ष अदालत का ‘आरटीआई पोर्टल’ जल्द शुरू हो जाएगा।

प्रधान न्यायाधीश ने एक याचिका पर सुनवाई की शुरुआत में कहा कि ‘पोर्टल’ 15 मिनट में काम करना शुरू कर देगा।

प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने वकीलों से तकनीकी खामियों पर गौर करने और ‘पोर्टल’ को बेहतर बनाने के लिए सुझाव देने को कहा।

प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ विधि के छात्रों आकृति अग्रवाल और लक्ष्य पुरोहित द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें शीर्ष अदालत में आरटीआई आवेदन ऑनलाइन दाखिल करने के लिए एक पोर्टल शुरू करने का अनुरोध किया गया था। पीठ में न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला भी शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संगठन सृजन अभियान के तहत किराडी जिला बैठक संपन्न

नई दिल्ली।( इंद्रजीत सिंह ) बवाना, संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत किराडी जिले की एक महत्त्वप…