कीस्टोन रियल्टर्स का शेयर अपने कारोबार के पहले दिन करीब तीन प्रतिशत चढ़ा
नई दिल्ली, 24 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कीस्टोन रियल्टर्स का शेयर बृहस्पतिवार को अपने कारोबार के पहले दिन अपने निर्गम मूल्य 541 रुपये के मुकाबले करीब तीन प्रतिशत चढ़ा। कंपनी का शेयर बीएसई पर 2.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 555 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह पांच प्रतिशत चढ़कर 568.25 रुपये तक पहुंच गया। एनएसई पर भी कंपनी का शेयर 555 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध हुआ।
कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को दो गुना अभिदान मिला था। ‘रुस्तमजी’ ब्रांड के तहत संपत्तियों की बिक्री करने वाली कंपनी कीस्टोन रियल्टर्स ने 635 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 514-541 रुपये प्रति शेयर तय किया था। आईपीओ के तहत कंपनी ने 560 करोड़ रुपये के नये शेयर जारी किए और इसके प्रवर्तक 75 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाए थे।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








