‘आप’ ने की मराठवाड़ा मंडल समिति की घोषणा
मुंबई, 30 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। आम आदमी पार्टी (आप) की महाराष्ट्र इकाई ने मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए बुधवार को मंडल समितियों की घोषणा की।
पार्टी के राज्य सचिव धनंजय शिंदे की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार अधिवक्ता अजीत खोट को मंडल संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि श्री सुभाष देटे और डॉ शिवाजी कान्हेरे पार्टी के सह-संयोजक हैं।
सर्वश्री सुग्रीव मुंडे और नरेंद्र ग्रंथी को संगठन मंत्री जबकि सर्वश्री वैजनाथ राठौड़ को सचिव और सदाशिव पाटिल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। श्री शिंदे ने कहा कि सभी जिला संयोजक समिति के सदस्य होंगे।
‘आप’ मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को विकल्प देने के लिए राज्य भर में अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है।
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…








