Home देश-दुनिया भ्रष्ट और बेशर्म हैं केजरीवाल सरकार : अनुराग

भ्रष्ट और बेशर्म हैं केजरीवाल सरकार : अनुराग

नई दिल्ली, 30 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। केन्द्रीय सूचना और प्रसारण तथा खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली को लंदन बनाने का वादा किया था लेकिन वह जेल में ही ‘सब कुछ’ बना रहे हैं।
श्री ठाकुर ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों में आज भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वार्ड संख्या 202 प्रीत विहार,208 अनारकली, 207 विश्वास नगर, 242 दयालपुर एवं 230 भजनपुरा मं् मेगा रोड शो, सभाओं और जनसंपर्कों के माध्यम से प्रचार कर दिल्ली के विकास कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुनः भाजपा को जिताने की अपील की और दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल सरकार पर तीखे प्रहार किये।
श्री ठाकुर ने कहा कि दिल्ली समेत पूरे देश ने अरविंद केजरीवाल के रूप में एक ऐसा मुख्यमंत्री देखा है जो भ्रष्ट के साथ साथ बेशर्म भी है। श्री अरविंद केजरीवाल कहते थे कि वो दिल्ली को लंदन बनाएंगे और अब ऐसा लग रहा है कि वो सब कुछ जेल में ही बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल ने अपने सात साल के कार्यकाल में झूठ की राजनीति पर एक अविस्मरणीय अध्याय लिखा है। जैसे ही आप ने पंजाब में सरकार बनाई, उनके स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में इस्तीफा देना पड़ा है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जेल में हैं, मालिश का आनंद ले रहे हैं और मौज-मस्ती कर रहे हैं। मिनरल वाटर से लेकर मालिश तक, सभी पांच सितारा सुविधाएं जेल में उपलब्ध हैं। यह केजरीवाल के मॉडल में ही हो सकता है। आप के मंत्री भ्रष्टाचार करते हैं और केजरीवाल उन्हें ईमानदारी का प्रमाण पत्र देते हैं
श्री ठाकुर ने कहा, “आज दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार अराजकता की पर्याय बन गई है। केजरीवाल सरकार के तीन यार हैं, दारु, घोटाले, भ्रष्टाचार। अरविंद केजरीवाल एमसीडी को लेकर मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं। पिछले 7 सालों में अरविंद केजरीवाल ने झूठ की राजनीति का कभी ना भूलने वाला अध्याय लिखा है। दिल्ली की समझदार जनता इनके झूठे दावों और खोखले वादों के झाँसे में नहीं फँसने वाली है।”
उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी दावे तो उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में भी करती थी, लेकिन जमानत जब्त हो गई। उत्तर प्रदेश में तो 403 सीटों पर चुनाव में एक भी सीट पर जमानत नहीं बचा पाई. वहीं उत्तराखंड में खाता भी नहीं खुल सका। पंजाब में स्वास्थ्य मंत्री को बनते ही भ्रष्टाचार के आरोप में इस्तीफा देना पड़ा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जेल में है, मजे और मसाज का आनंद उठा रहे हैं. आप सत्ता का आनंद ले रही है, आप के लोग भ्रष्टाचार कर जेल में आनंद करते हैं।”
श्री ठाकुर ने कहा “ केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है। इन्होंने तो बच्चों के क्लासरूम तक नहीं छोड़े, उसमे भी घोटाला किया। टॉयलेट्स को क्लासरूम बताया। ये ऐसी सरकार है जिसने शिक्षा के विस्तार की बजाय ठेकों का विस्तार किया। लोग अब इनकी असलियत जान चुके हैं। अरविंद केजरीवाल कहते थे कि दिल्ली को लंदन बनाएंगे। सब जेल में ही बना रहे हैं। हम निगम चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले हैं।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …