Home देश-दुनिया दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

नई दिल्ली, 30 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो समान्य से दो डिग्री कम है जबकि वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बरकरार रही।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि आने वाले दिनों में पारा छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने के आसार हैं।

मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। यह 23 नवंबर 2020 (6.2 डिग्री सेल्सियस) के बाद नवंबर महीने में दर्ज सबसे कम तापमान था।

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 365 दर्ज किया गया। मालूम हो कि 201 से 300 के बीच एक्यूआई ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 14 नवंबर को अधिकारियों को गैर-जरूरी निर्माण गतिविधियों पर रोक सहित ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तीसरे चरण के तहत दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में लागू सभी प्रतिबंधों को वापस लेने का निर्देश दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …