Home अंतरराष्ट्रीय पाकिस्तान में पुलिस वैन पर आत्मघाती हमला, तीन की मौत

पाकिस्तान में पुलिस वैन पर आत्मघाती हमला, तीन की मौत

क्वेटा (पाकिस्तान), 30 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी शहर क्वेटा बुधवार सुबह पुलिस वैन पर बम से आत्मघाती हमला किया गया। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और 28 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली है। यह जानकारी पुलिस अधिकारी अब्दुल हक ने दी। पुलिस अधिकारी अब्दुल हक ने कहा है कि घायलों को क्वेटा के सिविल अस्पताल ले जाया गया है। क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री अब्दुल कुद्दुस बिजेन्जो ने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि घटना में शामिल लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…