एनडीटीवी के शेयर में लगातार पांचवें दिन उछाल, ऊपरी सर्किट सीमा को छुआ
नई दिल्ली, 30 नवंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। एनडीटीवी के शेयर में बुधवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी रही और यह पांच प्रतिशत चढ़कर अपने ऊपरी सर्किट को छू गया।
नई दिल्ली टेलीविजन लि. (एनडीटीवी) के संस्थापक प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय ने प्रवर्तक समूह की कंपनी आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लि. के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह कदम अडाणी समूह के टीवी चैनल के अधिग्रहण के करीब पहुंचने के मद्देनजर उठाया है।
बीएसई पर कंपनी का शेयर पांच प्रतिशत चढ़कर 447.70 रुपये की अपनी ऊपरी सर्किट सीमा को छू गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भी एनडीटीवी का शेयर पांच प्रतिशत के उछाल के साथ 446.30 रुपये पर पहुंच गया। पांच कारोबारी सत्रों में एनडीटीवी का शेयर 24.74 प्रतिशत चढ़ा है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








