बेंगलुरू एफसी ने स्पेन के मिडफील्डर पाब्लो पेरेज से अनुबंध किया
बेंगलुरू, 05 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम बेंगलुरू एफसी ने स्पेन के मिडफील्डर पाब्लो पेरेज के साथ अनुबंध किया है जो 2022-23 के सत्र के आखिर तक चलेगा। क्लब ने सोमवार को यह घोषणा की।
स्पोर्टिंग गिजोन अकादमी में फुटबॉल का ककहरा सीखने वाले पेरेज हाल में स्पेन के दूसरे डिवीजन की टीम लॉस रोजिब्लांकोस की तरफ से खेल रहे थे।
पेरेज ने अनुबंध की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कहा,‘‘ मेरी कोच तथा क्लब और लीग के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों से बात हुई और उनकी प्रतिक्रिया सकारात्मक थी। मैं अभ्यास शुरू करने को लेकर बेताब हूं और उम्मीद है कि मैं इस सत्र में टीम के लिए अपना योगदान देने में सफल रहूंगा।’’
उन्होंने कहा,‘‘ मैं कड़ी मेहनत करना चाहता हूं और टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं।’’
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…








