Home देश-दुनिया गुजरात की आंधी मध्यप्रदेश में भी आएगी : शर्मा

गुजरात की आंधी मध्यप्रदेश में भी आएगी : शर्मा

भोपाल, 08 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। गुजरात चुनाव के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आ रहे रुझानों के बीच पार्टी की मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज दावा किया कि गुजरात की आंधी मध्यप्रदेश में भी आएगी। दरअसल गुजरात चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आ रहे रुझानों को लेकर यह बयान दिया है। विष्णुदत्त शर्मा का इशारा 2023 में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर ये बयान दिया है। शर्मा ने दावा किया कि, भारतीय जनता पार्टी गुजरात में आ रहे चुनाव परिणाम को मध्य प्रदेश में भी दोहराएगी।

शर्मा ने गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आ रहे रुझानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। गुजरात में आए देश की जारनीति में स्वर्णिम अध्याय बताया है। शर्मा ने अपने बयान में कहा कि, गुजरात के संभावित परिणाम इस देश के इतिहास में राजनीति का स्वर्णिम अध्याय है। ये भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का अथाह विश्वास है। उन्होंने कहा, मोदी के सुशासन और विकास को जनता ने समर्थन दिया है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संदर्भ में कहा कि, ये उनकी कुशल रणनीति का परिणाम है कि आज गुजरात में पार्टी 157 से 158 सीटों पर जीत हासिल कर रही है।

शर्मा ने कहा कि, हिमाचल प्रदेश में भी पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह से लेकर सभी लोगों की भूमिका को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि वहां भी भाजपा सरकार बनाएगी। शर्मा ने दावा किया कि आगामी समय में 2023 में मध्यप्रदेश में भी चुनाव हैं। उन्होंने कहा, जब मध्य प्रदेश में चुनाव होंगे तो गुजरात की ये आंधी मध्यप्रदेश में भी आएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस के ईंधन टर्मिनल पर लगी आग

मॉस्को, 24 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रूस के स्मोलेंस्क क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्…