त्रिपुरा मानवाधिकार आयोग को 2016 से अब तक 110 शिकायतें मिली
अगरतला, 09 दिसंबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। त्रिपुरा मानवाधिकार आयोग (टीएचआरसी) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस. सी. दास ने बताया कि 2016 से अब तक आयोग को 110 शिकायतें मिली हैं।
दास ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मानवाधिकार उल्लंघन की 110 पंजीकृत शिकायतों में से 90 का निपटारा किया जा चुका है, जबकि 20 शिकायतें लंबित हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘ज्यादातर मामलों में, राज्य अधिकार निकाय ने मीडिया की खबरों और अन्य स्रोतों के आधार पर स्वत: संज्ञान लिया। अधिकतर मामलों में राज्य सरकार ने टीएचआरसी की सिफारिशों के तहत कार्रवाई की।’’
उन्होंने दावा किया, ‘‘इस साल 30 नवंबर तक अधिकार निकाय के पास कुल 67 मामले दर्ज किए गए। निकाय द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाने की वजह से इनकी संख्या अधिक थी।’’ टीएचआरसी की स्थापना 2016 में की गई थी।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








