फ्रांस: विश्व कप जीत के जश्न के दौरान कार की टक्कर लगने से लड़के की मौत
पेरिस, 15 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। फ्रांस की विश्व कप सेमीफाइनल में जीत का जश्न मनाने के दौरान दक्षिण फ्रांस में मोंटपेलियर शहर में एक कार ने एक लड़के को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
हेरॉल्ट के अधिकारियों ने बताया कि कार का चालक मौके से भाग गया लेकिन उन्हें समीप से गाड़ी मिल गई और पुलिस दुर्घटना के संभावित कारणों की जांच कर रही है।
ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में दिखाया गया है कि बुधवार रात मोरक्को के खिलाफ सेमीफाइनल में फ्रांस की राष्ट्रीय टीम की जीत के बाद लोग सड़कों पर जश्न मना रहे थे तब एक कार उनके समीप बड़े ही खतरनाक तरीके से आई।
लड़के को अस्पताल ले जाया गया लेकिन चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। फ्रांस की मीडिया के अनुसार लड़का 14 साल का था लेकिन उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।
बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में भी बुधवार देर रात लगभग 100 लोगों को हिरासत में लिया गया जब फुटबॉल प्रशंसकों की ओर आतिशबाजी की और मध्य ब्रसेल्स में कारों को नुकसान पहुंचाया। पुलिस प्रवक्ता इल्से वान डि कीरे ने यह जानकारी दी।
अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप
टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…








