लोकसभा अध्यक्ष ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
नई दिल्ली, 30 जनवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके सिद्धांत सदा हमारा पथ प्रदर्शित करते रहेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। बापू के विचारों ने सर्वोदय की भावना को सशक्त किया।’’ महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बिरला ने कहा, ‘‘उनके दर्शन में सबकी भलाई निहित थी, जिससे वैश्विक स्तर पर मानवतावाद को नई दिशा मिली। उनके सिद्धांत सदा हमारा पथ प्रदर्शित करते रहेंगे।’’ गौरतलब है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 1948 में आज ही के दिन नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित
नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …








