Home अंतरराष्ट्रीय रूस के लिए 50 से अधिक विदेशी एयरलाइंस भर रही हैं उड़ान: विटाली सेवलीव

रूस के लिए 50 से अधिक विदेशी एयरलाइंस भर रही हैं उड़ान: विटाली सेवलीव

मॉस्को, 10 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रूसी परिवहन मंत्री विटाली सेवलीव ने कहा कि पश्चिमी प्रतिबंधों के बीच 27 देशों की 50 से अधिक एयरलाइन कंपनियां वर्तमान में रूस के लिए उड़ान संचालित कर रही हैं।
श्री सेवलीव ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ गुरुवार को एक बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “आज, 53 एयरलाइन कंपनियां रूस के लिए उड़ान भर रही हैं। रूस से 22 देशों के लिए 14 एयरलाइनें उड़ान भर रही हैं और 27 देशों की एयरलाइंस हमारे देश के लिए उड़ान भर रही हैं।”
परिवहन मंत्री ने कहा कि रूस के पास वर्तमान में 1293 विमान हैं, जिनमें से 1163 यात्री जेट हैं। उन्होंने कहा कि रूस के पास काफी लंबे समय तक परिचालन के लिए पर्याप्त विमान हैं।
गौरतलब है कि यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान के जवाब में पश्चिमी देशों ने रूस के खिलाफ एक व्यापक प्रतिबंध अभियान शुरू किया है, जिसमें हवाई क्षेत्र को बंद करना और हवाई सहयोग से संबंधित अन्य प्रतिबंध भी शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …