Home अंतरराष्ट्रीय मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी में 3 की मौत, 5 घायल

मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी में 3 की मौत, 5 घायल

शिकागो, 14 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। यूनिवर्सिटी पुलिस ने पुष्टि की है कि अमेरिका में मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में कैंपस में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम पांच घायल हो गए। विश्वविद्यालय की प्रवक्ता एमिली गुएरेंट ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पहली गोली सोमवार रात परिसर के उत्तरी छोर पर 8:18 बजे एक हॉल के अंदर दागी गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, बाद में पास के एक हॉल में गोलियों की कई आवाजें सुनी गई। पुलिस संदिग्ध की तलाश कर रही है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह नकाबपोश नाटे कद का आदमी है। विश्वविद्यालय ने एक संदेश भेजा है जिसमें छात्रों से तुरंत जगह सुरक्षित करने के लिए कहा गया है। घटनास्थल पर भागो, छुपो, लड़ो जैसे शब्द सुनाई दिए। लगभग 30 फायरट्रक, एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहन परिसर में एक साथ घुसे और इलाके को सुरक्षित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संकट काल में सुरक्षा कवच के रूप में टीएमसी को मिला कांग्रेस का साथ

नई दिल्ली, 11 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने …