पुलवामा हमले की बरसी : प्रधानमंत्री मोदी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की
नई दिल्ली, 14 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेन्र् मोदी ने 2019 में आज ही के दिन पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को मंगलवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट किया, “अपने वीर नायकों को याद करते हैं जिन्हें हमने इस दिन पुलवामा में खो दिया था। हम उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। उनका साहस हमें एक मजबूत और विकसित भारत बनाने के लिए प्रेरित करता है।” एक आत्मघाती हमलावर ने अपने वाहन सीआरपीएफ के काफिले में घुसाने के बाद विस्फोट कर दिया था जिससे 40 से ज्यादा सैनिकों की जान चली गई थी। इसके जवाब में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी शिविरों को निशाना बनाया था।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








