Home व्यापार कच्चा तेल 86 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर
व्यापार - February 16, 2023

कच्चा तेल 86 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर

नई दिल्ली, 16 फरवरी (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड मामूली बढ़कर 86 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। मुंबई में पेट्रोल का भाव 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) नोएडा में पेट्रोल 97 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर है। वहीं गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसी तरह लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.65 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के चौथे दिन शुरुआती कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड 0.42 डॉलर यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 85.80 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.51 डॉलर यानी 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 79.10 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेंड कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप

टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…