Home व्यापार कच्चा तेल 76 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर
व्यापार - March 23, 2023

कच्चा तेल 76 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

नई दिल्ली, 23 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में फिर उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 76 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के चौथे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.77 डॉलर यानी 1.00 फीसदी की गिरावट के साथ 75.92 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर ट्रेंड करता दिखा, जबकि वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.82 डॉलर यानी 1.16 फीसदी लुढ़क कर 70.08 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अमेरिका में शीर्ष रक्षा नेतृत्व में फेरबदल, नौसेना सचिव जॉन फेलन पद छोड़ेंगे

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने …