सिब्बल का शाह पर कटाक्ष:क्या धर्म आधारित राजनीति और दुष्प्रचार संविधान का हनन नहीं है
नई दिल्ली, 27 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने धार्मिक आधार पर आरक्षण को संविधान का उल्लंघन बताने वाले गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर उन पर कटाक्ष करते हुए सोमवार को सवाल किया कि धर्म के आधार पर राजनीति एवं दुष्प्रचार से संविधान का हनन होता है या नहीं?
सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘‘अमित शाह: धर्म आधारित कोटा संविधान का उल्लंघन करता है। धर्म आधारित राजनीति, दुष्प्रचार, भाषण, एजेंडे और कार्यक्रम के बारे में क्या है? क्या ये संविधान का हनन नहीं करते?’’
केंद्रीय गृह मंत्री ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की 2बी श्रेणी के तहत मुस्लिम समुदाय को मिले चार प्रतिशत आरक्षण को कर्नाटक सरकार द्वारा खत्म किए जाने के फैसले का बचाव करते हुए रविवार को कहा था कि धार्मिक आधार पर कोटा संवैधानिक रूप से वैध नहीं है।
अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप
टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…







