रूस और बेलारूस ने एकीकरण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए
मास्को, 28 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रूस और बेलारूस ने सोमवार को अपने संघ राज्य के ढांचे में दोनों देशों के एकीकरण के 13 दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किये। रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन और उनके बेलारूसी समकक्ष रोमन गोलोवचेंको की अध्यक्षता में संघ राज्य की मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद मास्को में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए। इन संधियों के अनुसार रूस और बेलारूस अंतरिक्ष अन्वेषण, माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक प्रौद्योगिकियों, सीमा सुरक्षा, सीमा शुल्क सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करेंगे। श्री मिशुस्टिन ने बैठक में कहा कि साथ मिलकर हम मजबूत हैं और संयुक्त रूप से सबसे जटिल चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हैं। श्री गोलोवचेंको ने कहा कि हमारी राय में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के लिए काम तेज किया जाना चाहिए।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …







