रूस ने जापान सागर में मिसाइलों के परीक्षण का दावा किया
मॉस्को, 28 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मॉस्को ने जापान सागर में जहाज रोधी मिसाइलों का परीक्षण किया है।
मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि दो नौकाओं ने करीब 100 किलोमीटर दूर दुश्मन के युद्धपोत पर मिसाइल हमले का अभ्यास किया। मंत्रालय ने बताया कि दो मॉस्किट क्रूज मिसाइलों ने लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदा।
मॉस्किट एक सुपरसोनिक जहाज रोधी क्रूज मिसाइल है जिसमें परमाणु हमला करने की भी क्षमता है। मंत्रालय ने बताया कि यह अभ्यास जापान सागर में ‘पीटर द ग्रेट बे’ में हुआ। बहरहाल, जापान के रक्षा मंत्रालय ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप
टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…







