Home व्यापार पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब
व्यापार - March 28, 2023

पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब

नई दिल्ली, 28 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उछाल है। पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव 2 डॉलर के करीब उछलकर 77.85 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 3 डॉलर बढ़कर 72.80 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।

हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.26 रुपये, डीजल 89.45 रुपये, गुरुग्राम में पेट्रोल 96.97 रुपये, डीजल 89.84 रुपये, जयपुर में पेट्रोल 109.46 रुपये और डीजल 94.61 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …