म्यांमा के सैन्य शासकों ने सू ची की पार्टी को भंग किया
बैंकाक, 29 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। म्यांमा की सैन्य सरकार ने राजनीतिक विरोधियों पर लगाम लगाने के अपने अभियान के तहत बुधवार को एक और बड़ा कदम उठाया तथा चुनावों से पहले तय समयसीमा के अंदर पंजीकरण नहीं कराने पर दर्जनों विपक्षी दलों को भंग कर दिया। इनमें अपदस्थ नेता आंग सान सू ची की पार्टी भी शामिल है।
सू ची की पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) सहित 40 राजनीतिक दलों को भंग कर दिया गया। निर्वाचन आयोग ने यह आधिकारिक घोषणा की। आयोग का फैसला राज्य नियंत्रित प्रेस में बुधवार को प्रकाशित हुआ। एनएलडी सरकार ने संसद में भारी बहुमत के साथ 2015 से 2021 तक म्यांमा में शासन किया। उसके बाद सेना ने उस सरकार को अपदस्थ कर दिया था।
एनएलडी ने पहले ही घोषणा की थी कि वह पंजीकरण नहीं कराएगी और उसने प्रस्तावित चुनावों को दिखावा बताते हुए उसकी निंदा की थी। एनएलडी के साथ ही अन्य आलोचकों का कहना है कि सैन्य शासित देश में चुनाव न तो स्वतंत्र और न ही निष्पक्ष हो सकेंगे। म्यांमा में स्वतंत्र मीडिया पर रोक है और सू ची की पार्टी के अधिकतर नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। एनएलडी ने नवंबर 2020 के चुनाव में शानदार जीत हासिल की थी। लेकिन फरवरी 2021 में सेना ने सरकार और पार्टी के शीर्ष सदस्यों को हिरासत में लेते हुए सत्ता पर कब्जा कर लिया था।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …







