Home व्यापार एचसीसी ने बहरामपुर-फरक्का हाइवेज की 1,323 करोड़ रुपये में बिक्री पूरी की
व्यापार - March 29, 2023

एचसीसी ने बहरामपुर-फरक्का हाइवेज की 1,323 करोड़ रुपये में बिक्री पूरी की

नई दिल्ली, 29 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) ने बुधवार को कहा कि उसने बहरामपुर-फरक्का हाइवेज लिमिटेड (बीएफएचएल) की 1,323 करोड़ रुपये में क्यूब हाइवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर वी पीटीई लिमिटेड को बिक्री पूरी कर ली है। एचसीसी ने एक बयान में कहा कि समूह को कुल 941 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसमें से 677 करोड़ रुपये तुरंत जबकि 264 करोड़ रुपये दो किस्तों में 2023-24 की तीसरी तिमाही तक मिलेंगे। इसके अलावा, समझौते के तहत एससीसी को पूरी रियायत अवधि के दौरान बीएफएचएल से राजस्व हिस्सेदारी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …