30 मार्च को रिलीज होगा मैदान का टीजर
मुंबई, 29 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म मैदान का टीजर 30 मार्च को रिलीज होगा। अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘भोला’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अजय देवगन ‘भोला’ के अलावा फिल्म ‘मैदान’ में भी नजर आएंगे। इसी के साथ अजय देवगन अपनी फिल्म मैदान का टीजर भी 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में फिल्म से जुड़ा पोस्टर है। जिसमें फिल्म ‘मैदान’ की रिलीज डेट के बारे में भी खुलासा किया गया है। अजय देवगन की फिल्म मैदान 23 जून को रिलीज होने वाली है।
अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप
टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…







