फीफा रैंकिंग में छह साल में पहली बार शीर्ष पर पहुंचा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना
ज्यूरिख, 06 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विश्व कप विजेता अर्जेंटीना छह साल में पहली बार गुरुवार को फीफा विश्व रैंकिंग में चोटी पर पहुंचने में कामयाब रहा।
अर्जेंटीना ने पिछले महीने दो मैत्री मैचों में जीत दर्ज की थी जिससे वह ब्राजील को हटाकर चोटी पर पहुंचने में सफल रहा। ब्राजील को मोरक्को से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था जिससे वह तीसरे स्थान पर खिसक गया।
विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना से हारने वाला फ्रांस एक पायदान चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। उसने यूरोपीय चैंपियनशिप क्वालीफायर्स के लगातार मैचों में नीदरलैंड और आयरलैंड को हराया था।
बेल्जियम पहले की तरह चौथे जबकि इंग्लैंड पांचवें स्थान पर है। इसके बाद नीदरलैंड, क्रोएशिया, इटली, पुर्तगाल और स्पेन का नंबर आता है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …







