Home देश-दुनिया हर घर जल पहुंचाने में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य : शिवराज

हर घर जल पहुंचाने में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य : शिवराज

भोपाल, 10 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि हर घर नल से जल पहुंचाने में प्रदेश देश का अग्रणी राज्य है। श्री चौहान ने ट्वीट के जरिए सभी को जल संसाधन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश जल के संरक्षण व संवर्धन हेतु योजनाबद्ध सतत कार्य कर रहा है। जलजीवन के तहत नल से हर घर जल पहुँचाने में प्रदेश अग्रणी राज्य है। उन्होंने कहा कि जल के सभी स्रोत स्वच्छ हों, नदियाँ सदानीरा रहें, इसके लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अमेरिका में शीर्ष रक्षा नेतृत्व में फेरबदल, नौसेना सचिव जॉन फेलन पद छोड़ेंगे

वाशिंगटन, 23 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने …