Home देश-दुनिया विश्व होम्योपैथी दिवस पर सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं : शिवराज

विश्व होम्योपैथी दिवस पर सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं : शिवराज

भोपाल, 10 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विश्व होम्योपैथी दिवस पर सभी चिकित्सकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं सभी चिकित्सकों को विश्व होम्योपैथी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा है कि विभिन्न असाध्य रोगों के इलाज में आज होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति की अपनी एक अलग उपयोगिता और प्रमाणिकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …