रुपया शुरुआती कारोबार में 11 पैसे की बढ़त के साथ 82.01 प्रति डॉलर पर
मुंबई, 12 अप्रैल (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। स्थानीय शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख तथा विदेशी कोषों के प्रवाह से बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 11 पैसे की बढ़त के साथ 82.01 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। फॉरेक्स कारोबारियों ने कहा कि निवेशकों की निगाह उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर है जो आज ही आने हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.08 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद 82.01 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में 11 पैसे की बढ़त है। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.12 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत के नुकसान से 102.08 पर आ गया।
प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित
जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…







