Home अंतरराष्ट्रीय ईरान में रसद केंद्र में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

ईरान में रसद केंद्र में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

तेहरान, 03 मई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ईरान में सेमनान प्रांत के दमघन शहर में एक रसद एवं सहायता केंद्र में हुए विस्फोट में इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के दो सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए है।
आईआरजीसी ने मंगलवार रात अपने आधिकारिक समाचार आउटलेट पर प्रकाशित एक बयान में कहा कि धमाका सहायता केंद्र में शाम को दोषपूर्ण गोला-बारूद की छँटाई के दौरान हुआ।
उन्होंने बताया कि विस्फोट में मारे गए लोगों की पहचान जमाल शबेस्टानी और अली अलीहोसैनी के रूप में हुई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप

टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…