कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर
श्रीनगर, 03 मई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को दो आतंकवादियों को मार गिराया।
पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि माछिल इलाके के पिचनाड गांव के पास नियंत्रण रेखा के नजदीक सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी है, जिसमें अब तक दो आतंकवादी मारे गये हैं।
पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, “दो आतंकवादी मारे गये हैं। तलाश अभियान अब भी जारी है।”
मुठभेड़ में मारे गये आतंकवादियों की अब तक पहचान नहीं की जा सकी है और न ही यह पता चल सका है कि वे किस संगठन से ताल्लुक रखते थे।
अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप
टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…







