राष्ट्रपति मुर्मू राजकीय यात्रा पर सर्बिया पहुंचीं
बेलग्रेड, 07 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सर्बिया की राजकीय यात्रा पर यहां पहुंचीं, जहां उनके समकक्ष एलेक्जेंडर वूसिक ने उनका स्वागत किया। किसी भारतीय राष्ट्रपति की सर्बिया की यह पहली यात्रा है।
राष्ट्रपति कार्यालय ने ट्वीट किया, ”राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बेलग्रेड में आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की सर्बिया की पहली यात्रा है। सर्बिया के राष्ट्रपति ने एक विशेष भाव से हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति मुर्मू की अगवानी की। उनके आगमन पर उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।”
मुर्मू सूरीनाम और सर्बिया के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए दोनों देशों की अपनी छह-दिवसीय यात्रा के दूसरे और अंतिम चरण में यहां पहुंची हैं। वह नौ जून तक सर्बिया में रहेंगी।
विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा ने दो जून को नई दिल्ली में कहा था, ‘वह सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वूसिक के निमंत्रण पर सर्बिया की राजकीय यात्रा पर होंगी।’
मुर्मू अपने समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी और प्रधानमंत्री एना ब्रनाबिक तथा नेशनल असेंबली के अध्यक्ष व्लादिमीर ओरलिक से भी मिलेंगी।
वह एक कारोबारी कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगी और भारतीय समुदाय से बातचीत करेंगी।
वर्मा ने कहा था कि राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी पहली यूरोप यात्रा होगी।
मुर्मू सूरीनाम की अपनी तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पूरी करने के बाद यहां पहुंची हैं।
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…







